Monday, May 11, 2026
Google search engine

आम आदमी पार्टी नामांकन रैली में बनेगी सहभागी

सांसद ज्योत्सना महंत की नामांकन रैली में उमड़ेगा जनसैलाब,ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर में नामांकन सभा का आयोजन

कोरबा : कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसके पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर में नामांकन सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात वे रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगी। इसे लेकरआम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी से अपील की है कि अधिक सेअधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।ज्योत्सना महंत के नामांकन रैली में 2 दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पूरे संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हजारों की संख्या में रहेगी।कांग्रेस परिवार ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल सहित सभी अनुषंगी संगठनों के कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील की है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...