Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

कब तक बाल्को प्रबंधन लोगों की जान माल से खिलवाड़ करता रहेगा: अजीत दास

कोरबा: शनिवार की शाम बालको सड़क हादसे को लेकरा कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत ने बयान जारी कर कहा है कि, भाजपा शासन आते ही बाल्को प्रबंधन तानाशाही रवैया अपनाते हुए भारी भरकम वाहनों की अनुमति दिए जाने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रहे है । जिससे निर्दोष लोग की मौत हो रही है ।रोज़ाना सैकड़ो की संख्या मे भारी वाहन कोयला ,राखड़ और अन्य मटेरियल लेकर बाल्को से आना-जाना करती है lभारी वाहनों को चलाने के लिए 4 लेन सड़को और पार्किंग यार्ड की ज़रूरत है,जिसके लिये प्रबंधन द्वारा आज तक कुछ नहीं किया गया lकुछ दिन पूर्व बाल्को मे कोल से चलने वाले ट्रिप ट्रेलर से 3 लोग की मौत हो गई थी l
13 अपैल शनिवार को भी ऑटो मे बैठे एक परिवार दुर्घटना का शिकार हुआ जिसमें बच्चे बैठे थे,जिन्हे बहुत ही गंभीर स्थिति में है वह हॉस्पिटल मैं मौत से झूझ रहे है,
कुछ दिन पूर्व एनएसयूआई के द्वारा कोरबा ज़िले के कलेक्टर को इसी विषय मैं एक ज्ञापन भी दिया गया था l उसके बाद भी प्रशासन के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई । वही बालको प्रबंधन कुंभकर्णी निद्रा में है प्रशासन और बालको प्रबंधन का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में बड़ा जन आंदोलन खड़ा हो सकता है, जिसकी जवाबदारी बालको प्रबंधन व प्रशासन की होगी ।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...