आज से तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

 

आज से तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

कोरबा समेत 7 लोकसभा सीटों पर भरे जाएंगे नामांकन

तीसरे चरण के लिए रायपुर, दुर्ग, कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, और व सरगुजा संसदीय क्षेत्र में अभ्यर्थी 19 अप्रैल तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र

20 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच

7 मई को होगा तीसरे चरण के लिए मतदान

 

कोरबा  लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय कोरबा में 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिला कार्यालय परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष एवं जिला परिसर के 100 मीटर की अंदर की सुरक्षा की दृष्टिकोण से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसंत ने 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार  के. के. लहरे एवं अतिरिक्त तहसीलदार  अमित केरकेट्टा तथा प्रभारी अधिकारी गौतम सिंह की ड्यूटी लगाई है। उक्त अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी  दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...