Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

तीसरे दिन का प्रथम मैच कृषि विभाग इलेवन ने तो द्वितीय मैच पुलिस इलेवन की टीम ने जीता

(कोरबा) स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2024
कोरबा (pnews 24) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के तीसरे दिन 2 मैच आयोजित हुए। पहला मैच शाम 6 बजे कृषि विभाग इलेवन व डीएसपीएम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें डीएसपीएम इलेवन की टीम ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृषि विभाग इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए मैच जीत लिया। पहले मैच के अतिथि वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल एवं वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रीमती बीता चक्रवर्ती के साथ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटा।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच पुलिस इलेवन और वन विभाग इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। वन विभाग इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 86 रन बना सकी। इसके बाद 87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के लगाए और 1 विकेट के नुकसान पर 6 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर 9 विकेट से जीत हासिल कर लिया।दूसरे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो के साथ ही अतिथिगण भाजपा महामंत्री संतोष देवांगन, युवा भाजपा नेता पंकज प्रजापति, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेताओं के हाथों विजेता पुलिस इलेवन व उपविजेता वन विभाग इलेवन के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...