Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

भक्त माता कर्मा मंदिर 6वीं स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

कोरबा pnews 24:साहू समाज गेवरा दीपका परिक्षेत्र जिला कोरबा के द्वारा भक्त माता कर्मा मंदिर की 06वीं वर्षगाँठ (स्थापना दिवस) एवं सेवानिवृत्त स्वजातीय बंधुओं का सम्मान समारोह18 फरवरी 2024को बड़े धुम धाम से मनाया गया ।
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेमचंद पटेल  विधायक कटघोरा विधान सभा क्षेत्र, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे  गिरिजा साहू  अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा, प्रमुख अतिथि के रूप में  ज्योतिनंद दुबे  पूर्व अध्यक्ष छ.ग.खाद्य आयोग की गरिमा मय उपस्थिति रही, विशिष्ट अतिथिके रूप में श्रीमती संगीता साहू  पार्षद नगरपालिका परिषद् दीपका,  अमृत लाल साहू  तहसील अध्यक्ष साहू संघ कटघोरा, श्रीमती वंदना साहू  प्रचार सचिव प्रदेश साहू संघ , मुकेश साहू  अध्यक्ष गेवरा दीपका परिक्षेत्र मंच पर आसीन रहे।कार्यक्रम में स्वागत भाषण  मुकेश साहू  अध्यक्ष गेवरा दीपका परिक्षेत्र के द्वारा दिया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  गिरिजा साहू  अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा के द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं समाज के मूल भुत आवश्यकताओं , समाजिक एक जुटता पर प्रकाश डाला गया।नंद दुबे  ने अपने उदबोधन में कहा कि साहू समाज के लोगों का हमें हमेशा से सहयोग मिलते आ रहा है, उनहोंने मंदिर प्रांगण में विकास कार्य करने हेतु विधायक महोदय से अपनी सहमति जताई ।प्रेमचंद पटेल जी विधायक कटघोरा विधान सभा क्षेत्र ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि माता कर्मा मन्दिर प्रांगण की सर्वागीण विकास के लिए समाज के लोगों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया, एवं समाज के लोगों को आपसी भाई चारा बनाये रखने की अपील की ।साहू समाज गेवरा दीपका परिक्षेत्र के 6: स्वजातीय बंधु कोल इंडिया से सेवा निवृत्त हुए हैं ।वीरेन्द्र साहू , स्वरूप साहू , अभिलाष साहू , राम जी साव ,  राजेश कुमार साहू , सभी स्वजातीय बंधुओं को गेवरा दीपका परिक्षेत्र के अध्यक्ष  मुकेश साहू  द्वारा साहू् समाज की ओर से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में बड़ी काफी संख्या में स्वजातीय भाईयों ,बहनों एवं माताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री लक्ष्मीनारायण साहू  सचिव गेवरा दीपका परिक्षेत्र के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा एवं आभार प्रदर्शन  रथराम साहू  कोषाध्यक्ष गेवरा दीपका परिक्षेत्र के द्वारा किया गया ।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...