Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

माताओं व बहन को महतारी वंदन योजना का लाभ लेने की अपील: वरीष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय

मोदी की गारंटी हो रही पूरी, विवाहित महिलाएं लें लाभ
Pnews 24 :कोरबा जिले के वरीष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय ने जिले की माताओं व बहनों को अधिक से अधिक महतारी वंदन योजना का लाभ लेने की अपील की है,उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है, महिलाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन व उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सतत सुधार व परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को और बेहतर करने के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है, इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए मिलेंगे भाजपा नेता श्री पांडेय ने कहा कि वार्डस्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर भी फार्म भरे जा रहे हैं, आॅनलाइन फार्म भरने की भी सुविधा सरकार द्वारा दी गई है. भाजपा नेता श्री पांडेय ने माताओं व बहनों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा माताएं व बहनें इस योजना का लाभ लें, किसी भी तरह की तकनीकी या व्यवहारिक परेशानियां आ रही होंगी इसके लिए सक्षम अधिकारी के संज्ञान में लाएंय कोई भी फार्म भरने से वंचित न हो, भाजपा नेता श्री पांडेय ने जिला प्रशासन को भी सतत तौर पर निगरानी रखते हुए फार्म भरने में मदद करने के लिए निर्देषित किया है।भाजपा नेता श्री पांडेय ने अपील करते हुए कहा है कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए इस योजना का लाभ माताओं व बहनों को देने जा रही है, कतिपय लोगों द्वारा फैलाए जा रहे बहकावे में किसी भी तरह से ना आएं ।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...