Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रीय हुए भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय

लगातार कर रहे हैं जनसंपर्क

कोरबा pnews 24 :आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरीष्ठ नेता देवेंद्र पांडेय की भूमिका काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। देवेंद्र पांडेय लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी सक्रीय नजर आ रहे हैं। कोरबा की सीट जीतने के लिए देवेंद्र पांडेय ने पूरा जोर लगा दिया है जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी के पक्ष में करने लगे हैं। पार्टी के संकल्प का प्रचार प्रसार करते हुये देवेन्द्र पान्डेय निरंतर कोरबा लोकसभा दौरे पर है। कोरबा से यात्रा आरंभ करने के दौरान कटघोरा मंडल के अध्यक्ष धन्नु दुबे, मंडल महामंत्री अभिषेक गर्ग, युवा मोर्चा मंत्री मनोज नायडू, एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता टीकम राजपाल एवं कार्यकर्ताओ, सदस्यो से मुलाकात करते हुये कोरबी पहुचे। कोरबी मे मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम, किसान मोर्चा महामंत्री हिरा प्रताप, काजू जयसवाल एवं कार्यकर्ताओ से चर्चा किये। पटना मंडल में वरिष्ट भाजपा सदस्यगण पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, जिला मंत्री रामनारायण, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण रजवाड़े, जिला मंत्री  विनोद साहू से भेंट कर लोकसभा चुनाव के लिये योजनाबद्ध तरिके से कार्य करने एवं जीत का लक्ष्य प्राप्त करने पर चर्चा किये।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...