Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव

Pnews 24_मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग गई। बैठक को सबसे पहले वीडी शर्मा बोले, इसके बाद पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल हैं। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। वहीं बीजेपी ऑफिस के बाहर सीएम शिवराज सिंह के समर्थन में ‘मामा-मामा’… ‘आंधी नहीं तूफान है – शिवराज सिंह चौहान है’ के नारे लगे। वहीं प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने भी नारेबाजी की। पटेल का मोदी के साथ फोटो हाथों में लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। यहां भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...