Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज

(कोरबा) क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज
कोरबा (pnews 24) केसीडब्ल्यूएएस के तत्वाधान में कोरबा मसीही समाज की ओर से क्रिसमस की तैयारी जोरों पर की जा रही है। क्रिसमस को लेकर 20 दिसंबर को भव्य रैली निकाली जाएगी। कोरबा केसीडब्ल्यूएएस के सचिव व रेव्ह. राजकुमार दान ने बताया कि क्रिसमस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली कोरबा मेनोनाईट चर्च से टी.पी. नगर, बुधवारी चौक होते हुए सुभाष चौंक से वापस ओपन थिएटर में समापन होगा। इसकी तैयारी ईसाई समुदाय में बड़े ही जोर-शोर से किया जा रहा है। मसीही समाज की इस रैली में बड़ी संख्या में मसीही जन एकत्रित होते है।
दिसंबर माह लगते ही क्रिसमस की तैयारी में मसीही लोग जुट जाते है। वहीं दूसरी तरफ केरौल सिंगिंग (गडरिया दल) यीशु के जन्मोत्सव का संदेश देने के लिए ईसाई लोगो के घरो में गाजे-बाजे के साथ जाते है। क्रिसमस को लेकर चर्च को आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...