Monday, May 11, 2026
Google search engine

251 मीटर लंबी चुनरी मां सर्वमंगला को की गई अर्पित

कोरबा (pnews24) शिवसेना की कोरबा जिला इकाई द्वारा नवरात्र के अवसर पर 251 मीटर लंबी चुनरी मां सर्वमंगला को अर्पित की गई। शिवसेना द्वारा लगातार 12 वर्ष से चुनरी यात्रा निकाली जा रही है और जिले के सभी नागरिकों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए उत्तर मंगल की प्रार्थना की जा रही है। चुनरी यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मेजरवार, संभागीय रमेश श्रीवास, जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, जान अध्यक्ष शेर बहादुर, उपाध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार, ई रिक्शा उपाध्यक्ष दया सिंह, अध्यक्ष शांत निंजा द्वारा संयुक्त पूजन पश्चात आरंभ की गई।
कोहड़िया क्षेत्र में वार्ड प्रमुख दिलीप यादव एवं रेणु सोनी द्वारा 50 महिलाओं के साथ चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। वही ई-रिक्शा जिला अध्यक्ष राजा केशरवानी, राजू सागर, अनिता एवं 50 शिव सैनिकों के साथ चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। माता की चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...