Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

दादर में सजा कंकालिन देवी का दरबार

मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित                              कोरबा pnews24- ग्राम दादर में स्थापित देवी माँ कंकालिन को लेकर मान्यता है कि यहाँ सौ साल पूर्व देवी माँ स्वतः प्रकट हुई थी lकंकालिन मंदिर दादरखुर्द में नवरात्रि की धूम, विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे संपादित l शारदा नवरात्र पर्व कंकालिन मंदिर दादरखुर्द खरमोरा में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। यहां विभिन्न अनुष्ठान संपादित किया जा रहे हैं। नवमी को हवन पूजन और कन्या भोग के साथ विधिवत समापन होगा। कोरबा शहर के नजदीक स्थित कंकालिन मंदिर परिसर में आश्विन नवरात्र पर भक्ति भाव के साथ अनुष्ठान किए जा रहे हैं। प्रथम से यहां पर घट स्थापना के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित कराई गई है। विभिन्न क्षेत्र के दर्शनार्थियों के द्वारा मंदिर में आवश्यक सेवाएं दी जा रही है। पुरोहित राम गोविंद द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी 15 अक्टूबर से किया गया है जो 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी पुरोहितों के द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह और शाम देवी की आरती के साथ श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद का वितरण किया जाना जारी है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की भजन कीर्तन मंदिरों के द्वारा रात्रि में देवी के जस गीत का गायन भी इस परिसर में किया जा रहा है । दादर खुर्द में विजयदशमी पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर अभी से तैयारी की जा रही है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...