Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 16 सितम्बर से

(कोरबा) श्रीमद्भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर
कोरबा (pnews 24) कोरबा जिले के कटघोरा तहसील में पितृमोक्ष गया श्रद्धांतर्गत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हाईस्कूल परिसर स्टेडियम ग्राउंड गोकुल धाम के पास कटघोरा में आयोजित किया गया है। जिसमें श्रीमद्भागवत कथा देवकीनंदन ठाकुर के द्वारा भक्तो को श्रवण कराई जाएगी। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर व्यासपीठ को गरिमा प्रदान कर अमृत कथा का रसपान भक्तो को कराएंगे।
15 सितंबर दोपहर 2 बजे माँ महागौरी मंदिर कारखाना एरिया से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 16 से 22 सितंबर तक भागवत कथा आयोजित होगी। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक देवकीनंदन महाराज कथा का रसपान भक्तो को कराएंगे। 22 सितंबर को व्यासपूजन व पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को विराम दिया जाएगा।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...