Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

झाम लाल साहू ने भाजपा से सक्ती विधानसभा के लिए मांगी टिकट

 

सक्ती pnews 24_ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा सक्ती, क्षेत्र-35, जिला सक्ती छ. ग. से भाजपा नेता झाम लाल साहू ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। साहू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष  कृष्ण कांत चंद्रा और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियो से मिलकर भाजपा से विधायक प्रत्याशी के लिए अपने नाम पर स्वीकृति प्रदान करने के लिए निवेदन किया है।
झाम लाल साहू सक्ति के सरहदी इलाका कोरबा जिला के ग्राम-देवलापाठ के निवासी है, फरसवानी क्षेत्र से पूर्व जनपद सदस्य है, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से पूर्व प्रत्याशी था। काव्य कौशल शिक्षा एवं सेवा संस्थान छ. ग. गैर सरकारी संगठन के संस्थापक है। वर्तमान में भाजपा पिवमो कोरबा का जिला उपाध्यक्ष के पद पर है। साहू ने बताया कि अधिकांश परिवार के लोग सक्ती क्षेत्र में निवासरत है सक्ती साहू बाहुल्य क्षेत्र भी है।
झाम लाल साहू मिलनसार होने के कारण इनका समाज मे अच्छा पकड़ है शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा है। सूचना औद्योगिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री की पढ़ाई किया है। झाम लाल साहू की उम्र 40 वर्ष है , रामपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी है जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, जहाँ के विधानसभा चुनाव में मेहनत कर पार्टी को सकारात्मक परिणाम दिलाने में सार्थक मदद करते है।संगठन के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है संघ से समर्पित व्यक्ति है। झाम लाल साहू के सक्ती विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगने से युवा व समाज के लोगो मे उत्साह है। झाम लाल साहू ने बताया कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाने के लिए जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चंद्रा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों के पास आवेदन दिया है पार्टी जो भी निर्णय लेगा सर्वमान्य है।जमीनी स्तर का कार्यकर्ता होने के नाते मैने अपना इच्छा जाहिर की है, पार्टी में इच्छुक व्यक्ति को दावेदारी करने का मौलिक अधिकार है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...