Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

साहू मित्र मंडल कुसमुंडा का सावन उत्सव संपन्न

Pnews 24 – कुसमुंडा सामुदायिक क्लब में साहू मित्र मंडल कुसमुंडा का सावन उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गिरिजा साहू जिला अध्यक्ष साहब संपूर्ण रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता स्त्री श्रवण कुमार साहू इकाई अध्यक्ष ने किया। सर्वप्रथम माता कर्मा के सामने दीप प्रज्वलित कर गिरिजा साहू द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों ने अपना अपना नृत्य एकल और ग्रुप में प्रस्तुत किया। सावन क्वीन कभी निर्णायक मंडल द्वारा चयन किया गया जिसमें श्रीमती अनीता साहू सावन क्वीन चुनी गई। उन्हें ताज पहन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर देवेश कुमार साहू एवं फिरत राम साहू ने किया। श्रीमती उषा साहू महिला इकाई अध्यक्ष ने माता गायत्री की स्तुति किया। सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया बड़े उत्साह के साथ अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू कोरबा के उपाध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद साहू, महासचिव अनुलाल साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद साहू, संयुक्त सचिव लक्ष्मी नारायण साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री राजू साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश सास्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव श्री रामशरण साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू एवं संयुक्त सचिव श्रीमती वंदना साहू जिला महिला प्रकोष्ठ से महासचिव श्रीमती रंजना सा हू‌, श्रीमती आरती साहू मंचस्थ रहे। सभी प्रतियोगियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। श्री गिरिजा साहू ने अपने उद्बोधन में सावन उत्सव की बधाई देते हुए कहा आप सभी महिलाओं और बहनों को एकजुट होकर समाज को मजबूत करना है। जिला महिला प्रकोष्ठ में सक्रियता से सहभागिता निभाता है ‌।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...