कांग्रेस कमेटी की महासचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का कोरबा प्रवास

कोरबा (pnews 24) विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का 18 अगस्त दिन शुक्रवार को कोरबा आगमन हो रहा है। कोरबा के पंचवटी विश्राम गृह में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षगण, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, नगर निगम के महापौर, सभापति एवं एमआईसी सदस्यगण, नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, कांग्रेस एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक व किसान कांग्रेस विभाग के अध्यक्षगणों से बारी-बारी मुलाकात करेंगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कोरबा, कोरिया, तथा मरवाही जिले के सभी अध्यक्षजनों से आग्रह कर उपयुक्त सूची अनुसार पदाकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने आग्रह किया हैं। उक्त समस्त जानकारी कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री के निज सचिव और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...