मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या किसी प्रकार की सुधार करवाने के लिए कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रवासियों से आग्रह

कोरबा pnews24:- आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना एवं जिला सचिव शत्रुघन साहू  ने एक प्रेस नोट जारी कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या किसी प्रकार की सुधार करवाने के लिए कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है।
चंद्रकांत डिक्सेना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गयी है और उनका नाम मतदाता सूची में नही है वे अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र जाकर फार्म क्र-06 भरकर उसी मतदान केन्द्र में बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर दें। जिले के सभी 1080 पोलिंग बुथों में बुथवार अधिकारी 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।
शत्रुघन साहू  ने बताया कि नया नाम जोड़वाने के लिए दो रंगीन पासपोर्ट साईज की फोटो एवं जिसमें जन्मतिथि अंकित हो जैसे आधारकार्ड या 10वीं की मार्कशीट या जन्मप्रमाण पत्र की फोटो कापी के साथ घर के किसी सदस्य का वोटर कार्ड की फोटोकापी लगाना अनिवार्य है ताकि उसी बुथ नं पर आपका नाम जोडा जा सके। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे मतदाता जिनका नाम पिछले विधानसभा या लोकसभा में रहा है वे भी अपने मतदान केन्द्र में जाकर अपना नाम देख लें, कही किसी प्रकार का कोई त्रुटि तो नही हैं।
चंद्रकांत डिक्सेना ने बताया कि नगर पालिक निगम के पार्षद चुनाव के समय जो मतदाता सूची बनती है वह स्थानीय स्तर के चुनाव के लिए होता है। विधानसभा में विधायक चुनाव के लिए अलग सूची तैयार किया जाता है अतः ऐसे मतदाता जिसने पार्षद चुनाव में मतदान किया है और विधानसभा या लोकसभा के चुनाव में कभी मतदान नही किया ऐसे मतदाता अपना नाम 31 अगस्त तक अवश्य जुड़वा लें।

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...