Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

आप की बदलाव पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Pnews24- कोरबा जिले में आम आदमी पार्टी बदलाव पदयात्रा का आगाज हो चुका है l और बदलाव पदयात्रा को जनता का बेहद प्रतिसाद मिल रहा है l पाली- तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पसान में कार्यक्रम के तहत बदलाव पदयात्रा का आयोजन किया गया l यात्रा के माध्यम से दिल्ली पंजाब में किए जा रहे,जन कल्याणकारी कार्यों को जन – जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया l पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात से छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नरेश बारिया, पंजाब से कोरबा जिला प्रभारी प्रितपाल शर्मा पहुंचे,जिनका कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया l पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी को लेकर लोग उत्सुक नजर आए l अपने उद्बोधन में नरेश बारिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पूरे 23 साल का हिसाब मांग रही हैl कांग्रेस व भाजपा की सरकार ने जनता को गुमराह कर केवल अपना स्वार्थ सिद्ध की है l इस बार छत्तीसगढ़ की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मूड बना लिया है l जिला विधानसभा प्रभारी प्रितपाल शर्मा ने कहा कि लोग अपने परिवार की खुशहाली के लिए आम आदमी पार्टी की ओर आशावान नजर से देख रहे है l छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो जीरो बिजली बिल,बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं की गारंटी है l पीढ़ी बदलनी है तो आम आदमी को वोट जरूर दीजिए l इस पदयात्रा में जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिकसेना,जिला सचिव शत्रुघन साहू आप नेता प्रकाश दास, शिवराज,ठंडा राम,के अलावा तमाम ब्लॉक अध्यक्ष, सर्कल प्रभारी, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...