Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

. आम आदमी पार्टी का इस बार छत्तीसगढ़ में बज सकता है डंका 

कोरबा pnews24: इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव  2023 होने वाले हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां जोरो-शोरो से कर रही हैं. वोटर्स का मानना है कि इन तीनों राज्यों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाला है. इसके अलावा दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाकर ‘आप’ ( आम आदमी पार्टी) के हौसले भी बुलंद हैं, और इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपीऔर कॉन्ग्रेस  को आम आदमी पार्टी जमकर टक्कर देने वाली है. इसी बीच एबीपी न्यूज ने सी वोटर सर्वे किया है, इसमें लोगों से पूछा गया कि एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में आम आदमी पार्टी की एंट्री से किस पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान होने वाला है. इस सर्वे के नतीजे हैरान करने वाले आए हैं.

भूपेश बघेल को सीधा टक्कर देंगे अरविंद केजरीवाल!
सवाल के जवाब में अधिकांश लोगों का कहना था कि आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा. इस सवाल के जवाब में 41 फीसदी लोगों ने कहा कि आप के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान होगा. इसके अलावा 22 फीसदी लोगों का कहना था कि आप के मैदान में उतरने से बीजेपी को नुकसान होगा. वहीं इस सर्वे में शामिल 22 फीसदी लोगों का मानना था कि आम आदमी पार्टी के आने से चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को नुकसान होगा. वहीं 15 फीसदी लोगों ने पता नहीं के रूप में अपना जवाब दिया. इन तीनों राज्यों में से अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो वहां भूपेश बघेल का सीधा सामना अरविंद केजरीवाल से होने वाला है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और विपक्षी के तौर पर बीजेपी अपने आप को स्थापित करने में पीछे रही है, जिसका फायदा सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को मिलने वाला है.

एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में आप के चुनाव लड़ने से नुकसान किसे होगा? (स्रोत- सी वोटर)
कांग्रेस-41
बीजेपी-22 %
दोनों-22 %
पता नहीं-15 %

बता दें कि, जिन तीन राज्यों को लेकर यह सर्वे कराया गया, उनमें से दो में कांग्रेस और एक में बीजेपी की सरकार है. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार चल रही है. वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चल रही है. इस बार इन राज्यों में दोनों दलों में कांटे का मुकाबला माना जा रहा है. वहीं आम आदमी पार्टी इन राज्यों में कहीं-कहीं मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं. यानी आम आदमी पार्टी का इस बार छत्तीसगढ़ में बज सकता है डंका l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...