कोरबा जिले में अब तक 190.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज.

कोरबा pnews24- जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 190.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से आज दिनांक तक कोरबा तहसील में 210.8 मिलीमीटर, करतला में 271.0 मिलीमीटर, कटघोरा में 211.0 मिलीमीटर, पाली में 180.6 मि.मी., पोड़ी-उपरोड़ा में 134.0 मि.मी., दर्री में 257.2 मि.मी. हरदीबाजार में 113.8 मि.मी., पसान में 91.3 मि.मी. एवं भैंसमा तहसील में 241.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा करतला तहसील में दर्ज हुई है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...