कोरबा pnews24- एनटीपीसी कोरबा चारपारा कोहड़िया के भू विस्थापितों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को 70 दिनों से अधिक की हो गई है l अब विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा भू विस्थापितो को समर्थन देने का सिलसिला शुरू हो गया है l इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा इकाई के द्वारा समर्थन दिया गया है l हम आपको बताते चलें कि एनटीपीसी भूविस्थापित ग्राम चारपारा के 06 भू-विस्थापित राजन पटेल, विनय कुमार कैवर्त, रामकृष्ण केवट, गणेश कुमार केवट, राकेश कुमार केवट व घसिया राम केवट, अपने परिवार के सदस्यों के साथ एनटीपीसी कोरबा से, भूमि अधिग्रहण के समय में, जारी आम सूचना अनुसार नौकरी तथा बचे हुए जमीन की मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तानसेन चौक कोरबा में बैठे हुए हैं l इस संबंध में जिला कलेक्टर को सूचनार्थ पत्र दिए 81 दिन तथा जांच की मांग के लिए पत्र दिए 38 दिन तथा उस पत्र का स्मरण पत्र दिए 18 दिन हो चुका है l इसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच की जानकारी नही दिया जा रहा है। जिसे देखते हुए, पार्टी प्रदेश सचिव विशाल केलकर की अगुवाई में आंदोलनकारियों को समर्थन दिया गया l श्री केलकर ने कहा कि भूविस्थापितों के मांग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार, जिला कलेक्टर एवं एनटीपीसी प्रबंधक से निवेदन करते हुए नियम के तहत समस्या का निराकरण की जाय। भूविस्थापितों का समर्थन करते हुए इनकी लड़ाई में सहयोग करेंगे।भूविस्थापितों ने कहा जब तक मांग पूरी नही हो जाती है, तब तकअनश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगें।इसके साथ ही हड़ताल को अन्य संगठनों का समर्थन देने की संकेत दिए गए हैं । इस अवसर पर जिला सचिव शत्रुघन साहू,मनीष राजवाड़े, इब्राहिम खान, राजेश भट्ट, प्रदीप यादव, प्रेम साहू के अलावा बड़ी संख्या में विस्थापित के परिजन उपस्थित रहे l

