पीढ़ी सुधारना है तो आम आदमी पार्टी को वोट :प्रितपाल

कोरबाpnews24- आगामी 2 जुलाई को बिलासपुर में अरविंद केजरीवाल व भगवत मान महारैली जनसंवाद करेंगे l जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है l तैयारियों में कोई कोर कसर ना छूटे इसके लिए,पंजाब से मंडी आयोग अध्यक्ष प्रीतपाल शर्मा कोरबा पहुंचे हुए हैं l उनके द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र में महारैली जनसंवाद को लेकर सघन नुक्कड़ सभा ली जा रही है l इसी कड़ी में बालको ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 41 परसा भाठा कांजी हाउस में एक सभा का आयोजन किया गया l जहां प्रितपाल ने कहा कि,भाजपा- कांग्रेस केवल जनता को लूटने का काम किया है l जबकि आम आदमी पार्टी लोगों के पीढ़ियों को बदल रही है l इस मौके पर प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने आम आदमी पार्टी सरकार की खूबियां गिनाई l इस अवसर पर जिला सचिव शत्रुघ्न साहू,ब्लाक अध्यक्ष-सपन सिंह बहादुर,वार्ड अध्यक्ष – संतोष केवट,लहना सिंह राजपूत ,दिपेश कुमार,सर्कलअध्यक्ष-बजरंग श्रीवास,त्रिलोकी लहरे,जिला कार्यालय प्रभारी-लम्बोदर भट्ट, महिला विंग-पुष्पा लहरे सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...