पूर्व सैनिक सेवा संघ का वृक्षारोपण कार्यक्रम..

 कोरबा Pnews24-  “सूखी धरती करे पुकार” ” वृक्ष लगाकर करो सिंगार “इस नारे को पूर्व सैनिक सेवा संघ ने चरितार्थ करते हुए रामपुर में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया l कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया, बच्चों ने  पेंटिंग पोस्टर के माध्यम से “जल है, तो कल है “व हरिहर कोरबा, हरिहर छत्तीसगढ़ का संदेश दिया l  आयोजन कर्ताओं के द्वारा इस मौके पर राहगीरों को शीतल पेय का वितरण किया गया l संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और आगे भी संघ की ओर से इस सामाजिक व जन जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा l  इस अवसर पर संगठन मंत्री अदलक्खा,  उपाध्यक्ष डीके सिंह, सचिव हेमंत साहू, सह सचिव रितेश राय, मीडिया प्रभारी राजेंद्र साहू, हीरोज दास, गोपाल कुर्रे के अलावा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही l

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...