आप ने जिलाधीश का जताया आभार.

 26 जून से खुलेंगे स्कूल के पट                कोरबा pnews24-नए शिक्षण सत्र 2023 -24 का आगाज 16 जून से होने जा रहा है l  और मानसून की लेटलतीफी के चलते गर्मी इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है l  पालकों की चिंता को देखते हुए आम आदमी पार्टी कोरबा इकाई ने इस संबंध में ध्यानाकर्षण कराते हुए, प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि, भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के पट कुछ दिनों के विलंब से खोले जाएं l जिलाधीश संजीव झा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए व पालकों की चिंता को देखते हुए निर्देश जारी किया है कि, स्कूली गतिविधियां 26 जून से शुरू की जाए l इस खबर के आम होते ही, पालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है l वही जिलाधीश द्वारा की गई इस बेहतरीन पहल के लिए, आम आदमी पार्टी ने आभार जताया है कोषा अध्यक्ष आनंद सिंह ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग को साधुवाद दिया है l

Recent News

मुंगेली में अनोखा विरोध प्रदर्शन: सड़क के गड्ढे को बनाया ‘तालाब’, युवक ने पानी में बैठकर किया स्नान, प्रशासन पर उठे सवाल

मुंगेली के चातरखार में बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली के विरोध में युवक ने सड़क के गड्ढे में जमा पानी से स्नान किया। वायरल...