कोरबा 24- जिला साहू संघ कोरबा के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू के सुपुत्र मास्टर- नवीन कुमार साहू ने दसवीं सी.बी.एस.ई बोर्ड में 96% अंक प्राप्त कर अपने कोरबा डी.ए.व्ही स्कूल माता पिता समाज एवं कोरबा जिला को गौरवान्वित किया। मास्टर नवीन ने बताया कि उनके सफलता के पीछे माता पिता का आशीर्वाद, गुरुजनों का मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत है l भविष्य में डॉक्टर बनकर जन सेवा करने की इच्छा हैl नवीन को साहू समाज पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं l 

