आम आदमी पार्टी के प्रभारी नरेश बारिया सहित प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा कोरबा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली गई
कोरबा pnews24- आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण मुद्दों को पत्रकारों के बीच रखा
पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नरेश बारिया ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में डेढ़ लाख सदस्य हैं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश को चार जोन में बांटकर तैयारियां शुरू की गई है जिसमें पिछले 7 दिनों के अंदर निगम मंडलों वार्ड एवं सर्कल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित लगभग 1लाख20 हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी
वही पार्टी के पदाधिकारियों ने शराब घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा और कहा कि जिस शराबबंदी के झूठे वादों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने गंगाजल उठाकर शराबबंदी की घोषणा की थी आज वही सरकार उस शराब तो भ्रष्टाचार से पैसे कमा रही है l भाजपा-कांग्रेस दोनों मिलकर अरविंद केजरीवाल की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है l
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता को ईमानदार सरकार आम आदमी पार्टी देने का वादा करती है आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में इमानदारी से जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम करेगी और जनता के भरोसे को जीतेगी l इस प्रेस वार्ता के दौरान
भानु चंद्रा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र एक्का लोक सभा अध्यक्ष सरगुजा प्रतिमा सिन्हा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कोरबा
चंद्रकांत डिक्सेना जिला अध्यक्ष कोरबा मंचासीन रहे l

