कोरबा pnews24 –अंतरास्ट्रीय मजदूर दिवश पर जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल जिला कोरबा द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा में मरीजों को फल वितरण किया गया ।फल वितरण में कोरबा अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू एवम् डीन  अविनाश मेश्राम,वरिष्ठ चिकित्सक  कोंडापुरकर ,डॉ आर के दिव्य ,डा रवि जाटवर ,सुरक्ष प्रमुख प्रीति पटेल जिला ट्रेड-यूनियन कोरबा के अध्यक्ष यू आर महिलांगे,सिस्टा एसोसिएशन के रास्ट्रीय अध्यक्ष एवम् ट्रेड़ यूनियन काउंसिल के महासचिव आर पी खांडे ,कार्यवाहक अध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी,कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी,विधि सलाहकार आर डी भारद्वाज, उपाध्यक्ष रामू पाण्डेय,उपाध्यक्ष रामाधार पटेल,उपाध्यक्ष नरेंद श्रीवास ,उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा,आनंद देवांगन, ओम प्रकाश बंजारे ,सजंय सिंह चन्देल, विजय कसेर, द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर श्री यू आर महिलांगे ने मई दिवश की महत्ता पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि आज का दिन मजदूरों के अथक संघर्ष और बलिदानों से मिला है । और इसे कायम रखने के लिए मजदूरों को एक जुट रहना अनिवार्य है चाहे वह किसी भी उद्योग या विभाग का कर्मचारी हो ।
कार्यक्रम को अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू ,डीन अविनाश मेश्राम ,आर पी खाण्डे एवम् प्यारे लाल चौधरी द्वारा संम्बोधित किया गया ।
ट्रेड यूनियन कायुन्सिल द्वारा इसी के साथ ही साथ कुष्ट आश्रम, वृद्धाश्रम एवम् अपना घर आश्रम में फल वितरण किया गया ।

Previous article
Next article

Recent News

गरियाबंद में दर्दनाक हादसा: उफनते सरगी नाला को पार करते समय बहा व्यक्ति, 5 किलोमीटर दूर मिला शव; बारिश के बीच प्रशासन ने जारी...

गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया। सहसपुर निवासी थनवार यादव सरगी नाला पार करते समय तेज बहाव में बह...