(कोरबा) मजदूर दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया खनिक दिवस समारोह
कोरबा (pnews24) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रांगण में 1 मई को खनिक दिवस समारोह का आयोजन निदेशक यकार्मिकद्ध देबाशीष आचार्या के मुख्य आतिथ्य, महाप्रबंधक (कार्मिक प्रशासन) डा. के.एस. जार्ज, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और महिलाकर्मियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए उसके उपरांत डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किए।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या ने उपस्थितों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए श्रमिक दिवस की बधाई दी एवं अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन हमारे श्रमिक भाईयों के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है जिसमें उनके मेहनत और लगन को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा हमें अपने श्रमिकों के सम्मान की रक्षा करने के लिए एक साथ काम करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह देखकर प्रसन्नता हुई कि खनिक दिवस के रूप में एसईसीएल में श्रम, परिश्रम, कर्मठता तथा कर्मण्यता को पूजित और सम्मानित करने की स्वस्थ्य परम्परा रही है। उन्होंनें कहा आज एसईसीएल प्रगति के जिस मुकाम पर है उसकी बुनियाद कामगारों की मेहनत ने तैयार की है।

Recent News

गरियाबंद में दर्दनाक हादसा: उफनते सरगी नाला को पार करते समय बहा व्यक्ति, 5 किलोमीटर दूर मिला शव; बारिश के बीच प्रशासन ने जारी...

गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया। सहसपुर निवासी थनवार यादव सरगी नाला पार करते समय तेज बहाव में बह...