Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

कुआँभट्ठा कबाड़ी गोदाम में पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मारा छापा..

* आरोपी के कब्जे से मिले लगभग 150 टन वजनी कीमती करीबन 60,00,000 रूपये का मशरूका जप्त
* थाना सिविल लाइन रामपुर के चोरी गये मशरूका भी हुए बरामद
* कथित आरोपी कबाड़ी अशरफ और इमरान अपने सकूनत से फरार
* उनकी सरगर्मी से पता-साजी जारी
कोरबा (pnews24) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 30 अप्रैल को मानिकपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुआँभट्ठा में दो व्यक्ति अपने यार्ड में भारी मात्रा में चोरी का लोहे का पाईप, मशीन व लोहे का स्क्रैप रखे हैं जिसे बिक्री करने के लिए ले जाने वाले है। मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी को अवगत कराकर, त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया तब वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली की अगुवाई में चौकी मानिकपुर व सायबर सेल कोरबा के संयुक्त टीम के साथ मुखबीर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही किया गया। कबाड़ दुकान की देख-रेख करने वाला शिवशंकर पटेल वहा उपस्थित मिला।
यार्ड में 01 ड्रीलिंग मशीन कटर पार्ट, खान खुदाई का पुराना इस्तेमाली मशीन 2 नग, 03 लोहे का चादर मोटाई लगभग 10 एम.एम. लम्बाई 4 फिट चौड़ाई 2.5 फिट वजनी तकरबीन 80 किलोग्राम कुल 250 नग, 04 पुरानी इस्तेमाली लोहे का पाईप लम्बाई करीबन 6.5 फिट कुल 25 नग 05. पानी बीड पाईप लम्बाई करीबन 7 फिट कुल 25 नग, 06. लोहे का स्क्रेप-गैस सिलेण्डर का कटा हुआ स्केप, ट्रक डीस्क, मो.सा. डिस्क, कार डिस्क, लोहे का पुराना इस्तेमाली ड्रम, लोहे का कुलर का बाडी, लोहे का पुराना इस्तेमाली राड, लोहे का पाईप, लोहे का जाली, ट्रेलर का चेचिस कटा हुआ, गैस कटर मशीन, गैस कटिंग सिलेण्डर, आक्सीजन सिलेण्डर कुल 150 टन मशरूका मिला।
उक्त सामानो के संबंध में नोटिस देकर पूछताछ करने पर स्वयं के पास कोई दस्तावेज नही होना एवं चोरी का समान ख़रीदना बताया तथा उक्त सामानो का हिसाब-किताब रामू जायसवाल, इमरान खान व अशरफ खान के पास होना बताया। उक्त मशरूका चोरी का पूर्ण संदेह के अंदेश पर समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा 41(1-4) द.प्र.स. / 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से उक्त आरोपी के विरूद्ध में इस्तगासा तैयार कर विवेचना में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध धारा 379 भादवि के चोरी गये मशरुका लोहे के पाइप को भी बरामद किया गया है। कथित अपराधी अशरफ और इमरान की सरगर्मी से पता-तलाश जारी है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं निरीक्षक सनत सोनवानी प्रभारी सायबर सेल कोरबा एवं पु.स. के मानिकपुर की टीम सउनि अमर जायसवाल, प्रआर. अवधेश यादव, आर. जय प्रकाश यादव, अशोक पाटले, हितेश राव, संदीप सिंह, रतन राठौर एवं सायबर सेल कोरबा की टीम प्रआर. गुनाराम सिन्हा, आर. आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...