Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

ब्लॉक से वार्ड और गांव तक होगा संगठन का विस्तार : संदीप पाठक

 कोरबा pnews24 – आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित लगभग 1000 पदाधिकारियों को पंजाब के राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पाठक ने शपथ दिलाई उन्होंने अपने संबोधन के पूर्व बस्तर के 11 शहीदों को 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके परिजनों को एक करोड रुपए सम्मान निधि तथा परिवार के एक आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने की मांग की है l श्री पाठक ने बस्तर में गरीब पिछड़े आदिवासियों को उनके अधिकार, निशुल्क शिक्षा स्वास्थ्य, भोजन, रोजगार की व्यवस्था कर समस्या का स्थाई हल निकालने की अपील की l उन्होंने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की नीति का खुलासा करते हुए योजनाबद्ध तरीके से आम आदमी को आम आदमी पार्टी से जोड़ने के निर्देश कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को दिए l ऐसे 20 पदाधिकारियों का सभागार में स्वागत किया गया, जिन्होंने सर्वाधिक सदस्य बनाएं जिसमें पांच महिलाएं व 15 पुरुष पदाधिकारी शामिल है l रायपुर के शहीद स्मारक सभागार के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी बुराडी के विधायक संजीव झा रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने की l कोरबा जिले से भी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए l इस समारोह में कोरबा से प्रदेश सचिव विशाल केलकर अध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना, आनंद सिंह ,शत्रुघ्न साहू , सौरभ गुप्ता
लंबोदर भट्ट ,अब्दुल रहमान,असगर अली ,संतोष गभेल , हरी शंकर,जग लाल राठिया
प्रतिमा सिन्हा,अमर चौहान, रितु सोढ़ी
संकुतला राठिया
जसबीर सिंह , कांति जायसवाल, ज्योति सिन्हा,
नियाज़ खान ने शपथ ली

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...