कोल इंडिया इंम्पेनल अस्पताल की सूची में शामिल हुआ न्यू कोरबा हॉस्पिटल

(कोरबा) कोयला कर्मियों को अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिले से बाहर
* कोल इंडिया इंम्पेनल अस्पताल की सूची में शामिल हुआ न्यू कोरबा हॉस्पिटल
कोरबा (pnews24) कोयला कर्मियों के लिए देशभर के विभिन्न अस्पताल अनुबंधित किए गए हैं। इसमें देश प्रदेश के नामी-गिरामी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में कोयला कर्मी सीजीएचएस दर इलाज करा सकते हैं। अब तक जारी सूची में लोगों को अनुबंधित अस्पतालों में इलाज कराने प्रदेश के अन्य जिलों या फिर बाहरी राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन अब जिले के कोयला कर्मी कोरबा में ही इलाज करा सकेंगे। कोल इंडिया की इंपैनल अस्पतालों की सूची में न्यू कोरबा हॉस्पिटल को भी शामिल किया गया है। जिले के कोयला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल को इंम्पेनल हॉस्पिटल के रूप में चुना गया है।
देश भर के 387 हॉस्पिटल की सूची में एनकेएच को शामिल किया गया है। इससे जिले के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। कोल इंडिया मेडिकल अटेंडेंस रूल्स के अनुसार सेवानिवृत्त अधिकारियों और गैर-कार्यपालकों के उपचार के लिए उनके जीवनसाथी, सीआईएल के मौजूदा कर्मचारियों और इसकी सहायक कंपनियों के साथ-साथ उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के साथ सूचीबद्ध किया गया है। इसी कड़ी में देश भर के कुल 387 अस्पतालों की सूची में कोरबा जिले के न्यू कोरबा अस्पताल को भी शामिल किया गया है, जहां अब से इलाज किया जाएगा।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...