कोरबा जिले के रोशन आहूजा ने उपपुलिस अधीक्षक बनकर जिले का नाम किया रोशन..

* परिवार, समाज और शुभचिन्तको में हर्ष का माहौल
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले के ग्राम छुरी निवासी व्यवसायी राजकुमार आहूजा के सुपुत्र रोशन आहूजा ने पुलिस प्रशासन में उपपुलिस अधीक्षक के रूप में पास होकर नगर, जिले व सिंधी समाज को गौरवान्वित किया है। उन्हें पहली तैनाती रायपुर शहर में हुई है।
इस आशय का समाचार मिलने पर समूचे नगर, जिले और सिंधी समाज में हर्ष और गर्व का माहौल बन गया है। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने उपपुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा और उनके परिवार को गर्व के साथ बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...