भाजयुमो कोरबा ने किया मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन..

 

कोरबा pnews24–भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता स्व भुनेश्वर साहू के गाँव बिरनपुर परिवार से मिलने जा रहे थे, पर गांव पहुंचने के 3 किलोमीटर पहले ही यह भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरुण  एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत के गिरफ्तारी के गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा टी. पी नगर चौक मे प्रदेश के भ्रष्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया गया ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमा झटकी भी हुई । उक्त प्रदर्शन मे भाजपा एवं भाजयुमो के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...