* जिला साहू संघ ने दी श्रद्धांजलि *, * साहू समाज ने निकाला कैंडल मार्च * कोरबा – बेमेतरा के बिरनपुर में शनिवार को हुए गुटी संघर्ष में एक युवक की मौत की घटना के विरोध में शहर में साहू समाज ने कैंडल मार्च निकाला। जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरजा साहू के नेतृत्व में समाज के लोग बड़ी संख्या में कैंडल मार्च में शामिल हुए।भुनेश्वर साहू के हत्यारे को फांसी दो, का नारा बुलंद किया गया l
कुछ दिन पूर्व बेमेतरा साजा निवासी भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दी गई थी l घटना की जिला साहू संघ कोरबा ने निंदा की है l हत्या के विरोध में जिला साहू संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना प्रदर्शन किया l संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने निहारिका स्थित सुभाष चौक पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, साहू संघ की मांग है कि भुनेश्वर के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए l हत्यारे को किसी हाल में बक्से ना जाए l वही मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में संघ ने उग्र आंदोलन व चक्काजाम की चेतावनी दी है
संघ अध्यक्ष गिरजा साहू ने कहा कि इस घटना से पूरा साहू समाज आक्रोशित है, इस मामले को लेकर शासन-प्रशासन जरा भी कोताही ना बरतें नहीं तो साहू समाज आंदोलन के लिए बाध्य हैI

