(कोरबा) पार्षद अब्दुल रहमान की कोशिश लाई रंग
* जल्द रविशंकर शुक्ला नगर में भी सिटी बस चलने की उम्मीद
कोरबा (pnews24) कोरबा जिलान्तर्गत पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के पार्षद अब्दुल रहमान की कोशिश एक बार फिर सार्थक साबित हुई। आने वाले कुछ दिनों में उनके क्षेत्र के लोगों को सिटी बस की सुविधा मिलेगी ऐसी आशा की जा रही है।
दरअसल पंडित रविशंकर शुक्ला नगर वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद अब्दुल रहमान में जिला कोरबा कलेक्टर संजीव झा को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पूर्व की भांति रजगामार से चलने वाली सिटी बस को पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर से होकर चलाया जाए जिससे कि महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर, कृष्णानगर सहित एसईसीएल के लोगों को सिटी बस की सुविधा का लाभ मिल सके, अभी वर्तमान में रजगामार की ओर जाने वाली बस मुख्य मार्ग से जा रही है जिससे इन कॉलोनी के निवासियों को सिटी बस की सुविधा नहीं मिल पा रही है जिसे देखते हुए वार्ड पार्षद के द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस संबंध में पहल की गई है।
बहरहाल कलेक्टर के सकारात्मक रूप को देखकर उम्मीद करना लाजमी है कि आने वाले दिनों में लोगों की समस्याएं हल होंगी और उन्हें जल्दी पूर्व की भांति सिटी बस की सुविधा प्राप्त होगी।

