मेडिकल कॉलेज में पदस्थ होंगे विशेषज्ञ..

कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया मेडिकल कॉलेज कई जिलों के लोगों के लिए लाभकारी और परिणामकारी साबित हो रहा है। अब तक यहां 15 से अधिक विभागों के लिए एचओडी से लेकर सहायक प्राध्यापक की पदस्थापना की गई है। इनकी सेवाएं संबद्ध अस्पताल में मिलना जारी है। हाल में ही डर्मेटोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन की पदस्थापना के साथ सेवाओं का विस्तार किया गया है। बताया गया कि कुछ और विशेषज्ञों के पदों को मंजूरी मिली है और जल्द ही इनकी पदस्थापना यहां की जाएगी। इसके साथ ही सेवा प्रदाता बढ़ेंगे और हितग्राहियों की संख्या भी बढ़ेगी।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...