Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

प्रभारी मंत्री लखमा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के द्वारा प्रियंका गांधी के ऊपर दिए बयान पर किया पलटवार

 

जगलपुर pnews24- जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर प्रभारी मंत्री कावासी लखमा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के विषय पर दिये गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केदार कश्यप को गांधी नेहरू परिवार के विषय में थोड़ी जानकारी रखनी चाहिए की आजादी गांधी नेहरू परिवार के कारण हासिल हुई, तभी वे चुनाव लड़े और मंत्री बने, जिस नारायणपुर क्षेत्र से चुनाव लड़े थे वहां के स्कूलों का निर्माण भी गांधी नेहरू परिवार ने किया था, जो शिक्षा उन्होंने प्राप्त की है वो गांधी नेहरू परिवार के कारण प्राप्त हुआ है,आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि स्कूलों में फूल पेंट पहनना भी सीखा है तो वह गांधी नेहरू परिवार की बदौलत, इसलिए बयान देने के पहले किस पर बयान दे रहे हैं यह जरा उन्हें सोचना चाहिए..
केदार कश्यप 15 साल मंत्री रहते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में कितने काम किए हैं और हमारे साढ़े 4 साल के कार्य में हमारी सरकार ने जो काम किया है दोनों में अंतर कर ले तब उन्हें सब पता चल जाएगा, बस्तर की जनता सब जानती है आगामी चुनाव में भी उन्हे सबक सिखाएगी जनता।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...