शराबबंदी सभी समाज के सहयोग के बिना संभव नही: भूपेश बघेल

रायपुर pnews24- भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले हेलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने मोदी सरकार ने विज्ञापन दिया है कि उन्होंने जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट शुरू कराया है। लेकिन जब उन्होंने शुरू कराया था , तब कुछ ही दिनों में बंद हो गया था। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने दोबारा विमान सेवा शुरू कराया है। उन्होंने बिलासपुर से इंदौर फ्लाइट शुरू करने की मांग की । उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत बेहतर काम करते हुए लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने शराबबंदी को लेकर रमन सिंह द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने शराबबंदी का वादा किया था लेकिन वह नहीं कर पाए , हमारी सरकार नशा मुक्ति की तरफ बढ़ रही है शराबबंदी सभी समाज के सहयोग के बिना संभव नहीं है इस पर अभियान चलाने की जरूरत है।

Recent News

कोरबा में मानसून का असर: जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, किसानों के चेहरे खिले, अगस्त के पहले सप्ताह तक अधिकांश जलाशयों के भरने...

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव हो चुका है, जबकि कई...