Wednesday, May 13, 2026
Google search engine

छ०ग० स्कूल मन्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त महासंघ 14 मार्च से  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..

 

कोरबा pnews24- छ०ग० स्कूल मन्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त महासंघ समस्त जिला के रसोईयो श्रमिको द्वारा तीन सुत्रीय मांगो को लेकर 33 जिलो में रसोईयों श्रमिको के द्वारा तीन सुत्रीय मांगो को लेकर दिनांक- 14 मार्च मंगलवार  से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है जिसमें मुख्मंत्री   द्वारा अपने बचत सत्र में 6 मार्च  को रसोईया कर्मचारीयो के वेतन में मात्र 300/- रू की वृद्धि की है एवं साथ ही कलेक्टर दर के हिसाब से वृद्धि की जानी थी। छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन संयुक्त महासंघ जिला कोरबा एवं अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ महासंघ कोरबा जिला अध्यक्ष सुनीता मिरी बयान जारी कर कहा है कि उक्त  बातो को रसाईयॉ महासंघ के द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपने अपने जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए  बाध्य हो गये है, जिसकी सूचना सभी 33 जिला कलेक्टर को दे दी गई है। अब रसोईया महासंघ आर पार के मूड पर है अगर सरकार कलेक्टर दर की मांग पर मुहर नहीं लगाती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...