भक्त माता कर्मा जयंती समारोह 18 मार्च को..

   भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में  टहल राम साहू  के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न 
Pnews24- जिला साहू संघ प्रमुख गिरजा साहू ने बैठक के संबंध में बताया की भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में  टहल राम साहू  के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जंहा सर्व सम्मति से यह  निर्णय लिया गया की  कर्मा जयंती पूरे प्रदेश में एक ही दिन मनाये जाने पर चर्चा किया गया । साथ ही  छ ग प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार भक्त माता कर्मा जयंती समारोह जिला अध्यक्ष अपने जिला कार्यालय में अपने कार्य कारिणी के साथ, तहसील अध्यक्ष अपने तहसील में अपने कार्य कारिणी के साथ, परिक्षेत्र अध्यक्ष अपने परिक्षेत्र में अपने कार्य कारिणी के साथ, ईकाई अध्यक्ष अपने ईकाई में अपने कार्य कारिणी के साथ, एक ही समय में एक साथ माता कर्मा जी की जयंती समारोह को मनायेगें ।एवं समारोह का फोटो खींच कर उसकी छाया प्रति छ ग प्रदेश साहू संघ को भेजना है ।ताकि उसे अभी छपनें वाले पत्रिका में छापा जा सके ।
और  कर्मा जयंती के दिन प्रत्येक गाँवों, शहर में एक ही समय, एक ही साथ सुबह 10 :00 बजे महा महा आरती आयोजित करें ।एवं प्रत्येक घरों में 5 दीप प्रज्वलित करें ।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...