* पुलिस अधीक्षक ने जल्द गुत्थी सुलझाने का दिया भरोसा-जन प्रतिनिधियो ने दी प्रतिक्रिया
कोरबा (pnew) छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा हैं कि जिले के बांगो थाना क्षेत्र में हत्या का मामला बहुत ही दुखदायी एवं चिंतनीय हैं। इस मामले के सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली हैं और कहा हैं की मैंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में बात की है, उन्होंने बताया हैं कि जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। साथ ही श्री महंत ने पुलिस को कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लें।
* एएसपी और एसपी दोनों से की बात
डॉ. महंत ने कहा हैं कि वे शुक्रवार को ही कोरबा पहुंच गए थे जैसे ही मुझे इस बात की जानकारी मिली मैंने पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन लगाया। जो की मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने मुझे बताया कि हम जांच कर रहे हैं और आज मैंने एसपी से पूछा कि इस मामले में क्या हुआ ? पुलिस अधिकारियो ने भरोसा जताया हैं की इस मामले में जल्द ही जांच हो जाएगी। ऐसा लगता है कि आसपास के गांव के ही किसी ने आपसी रंजिश वश यह घटना की है। जिसकी खोज-बीन जारी है। श्री महंत ने धरमलाल कौशिक के द्वारा छत्तीसगढ़ के अपराधगढ़ में तब्दील होने वाले बयान पर कहा हैं कि हम सभी जनप्रतिनिधि हैं चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हम सभी को जनता की भावना को व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा की मैंने एसपी से भी इस बात को कहा है कि यह बेहद दुखद घटना है। जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो कोरबा में और कौन सुरक्षित रहेगा।
* सुरक्षाबलों को करना चाहिए प्रोत्साहित : ननकीराम कंवर
इस हत्याकांड पर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतनी लचर व्यवस्था छत्तीसगढ़ में कभी नहीं रही। ननकीराम के इस बयान पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देखिए उनसे मेरे अच्छे संबंध हैं वह भी गृह मंत्री रहे हैं, मैं भी रहा हूं। हम लोगों को अपने सशस्त्र बल, फिर चाहे वह पुलिस का बल हो या अन्य विभागों के हों उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए, उनके प्रति हमें बराबरी का भाव रखना चाहिए l

