Wednesday, May 13, 2026
Google search engine

18 मार्च को आयोजित प्रांतीय धरना पर कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन का तैयारी बैठक सोमवार को  शिक्षक सदन मे..

Pnews24- कोरबा / छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यरत लगभग तीन लाख कर्मचारी अधिकारियों के लंबित 04 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में 18 मार्च को आयोजित प्रांतीय एक दिवसीय धरना के सफल आयोजन के सम्बन्ध मे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई कोरबा का तैयारी बैठक आज 13 मार्च सोमवार को 4:00 बजे घंटाघर स्थित शिक्षक सदन कोरबा मे आहूत है, उक्त बैठक मे प्रमुख चार सूत्रीय मांग -विभिन्न संवर्गों का वेतन विसंगति, पिंगुवा कमेटी की सिफारिश सौपी जाने,05%लंबित मंहगाई भत्ता एवं कर्मचारियों का लंबित चार स्तरीय वेतनमान, धरना की तैयारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पर रणनीतिक चर्चा की जाएगी।

फ़ेडरेशन के संयोजक के आर डहरिया,जगदीश खरे,महामंत्री तरुण सिंह राठौर, प्रवक्ता ओमप्रकाश बघेल द्वारा जिले के कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के अनुसांगिक एवं घटक संगठन के सभी पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थिति होने अपील की गई है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...