Wednesday, May 13, 2026
Google search engine

डॉ. जय कुमार लहरे और सुनीता पाटले को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी..

कोरबा (pnews24) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय की अनुमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारी की घोषणा की गई है। कोरबा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी ऋषि केशरी और सह प्रभारी मोतीलाल डहरिया को नियुक्त किया गया है।
कोरबा जिला एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले को अंबिकापुर जिला का प्रभारी व सह प्रभारी डॉ. जय कुमार लहरे को नियुक्त किया गया है। श्रीमती सुनीता पाटले और डॉ. जय कुमार लहरे ने भाजपा संगठन की इस जिम्मेदारी को प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय को आश्वस्त किया है कि वे संगठन के सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने हर संभव प्रयास करेंगे।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...