विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए दी शुभकामनाएं..

कोरबा (pnews24) छत्तीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि प्यारे छात्र-छात्राओं आपकी परीक्षा शानदार हो और आप उच्चतम अंक प्राप्त करें। खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। शांत रहें और आपके लिए कठिन से कठिन परीक्षा भी आसान हो जाएगी। आप सकारात्मक रहें और सक्रियता प्राप्त करते हुए हमें गौरवान्वित करते रहें, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस बोर्ड परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करेंगे। आप सबको आपकी परीक्षा के लिए मेरी शुभकामनाएं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...