जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा 01 से 13 मार्च तक..

* शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जाएंगे टीके
कोरबा (pnews24) शासन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में 01 से 13 मार्च तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण केंद्रों मे 0 से 16 वर्ष तक के सभी लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु निःशुल्क टीके लगाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चों को टीकाकरण केन्द्र में ले जा कर टीके लगवाये तथा आसपास के टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें, जिससे बच्चों को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

 

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...