Thursday, May 14, 2026
Google search engine

32 हाथियों का झुंड पहुंचा ग्राम कोरबी के समीप, शाम को रोकी गयी मार्ग पर..

* निगरानी के लिए मौके पर वन विभाग की टीम
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में 32 हाथियों का झुंड कोरबी के आसपास घूमता रहा। हाथी शाम को भोजन की तलाश में निकलते हैं। इसकी वजह से मार्ग पर आवाजाही बंद करनी पड़ती है। इधर कोरबा और वन मंडल पहुंचे 13 हाथियों का झुंड करतला रेंज के तुर्रीकटरा पहुंच गया है। हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई है। कटघोरा वन मंडल को हाथी अब छोड़ नहीं रहे हैं। वन अमले को रोज शाम को ग्रामीणों को सतर्क करने मुनादी करानी पड़ रही है।
हाथी नेशनल हाईवे के साथ ही स्टेट हाईवे पर भी पहुंच जाते हैं। कोरबी मार्ग पर लोग आवाजाही करने से डर रहे। अभी खेत में धान की फसल नहीं है। इस वजह से नुकसान कम है। हाथियों के झुंड में बच्चे होने की वजह से गांव में कम घुसते हैं।
रेंजर अभिषेक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को रोज सतर्क किया जा रहा है। जंगल के भीतर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीण वनोपज संग्रहण के लिए जंगल जाते हैं। कोरबा वन मंडल के करतला रेंज में पहुंचे हाथी शांत है। नाला किनारे लगे फसल को जरूर नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथी खरसिया की ओर से सक्ती जिला पहुंचे थे। इस वजह से संभावना है कि हाथी रामपुर होते हुए अपने पुराने रूट पर जाएंगे।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...