Thursday, May 14, 2026
Google search engine

आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओ को,आम आदमी पार्टी कोरबा ने किया समर्थन..

कोरबा pnews24- प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा बैठे अनिश्चित कालीन हड़ताल जोरो पर है। जिसका आज आम आदमी पार्टी कोरबा ने हड़ताल स्थल पर पहुंच कर उनके सभी मांगो को जायज मानते हुए अपना समर्थन पत्र देकर पूर्ण समर्थन किया साथ ही वहां बैठे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बातचीत भी किया।बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला सचिव श्री गौरव यादव ने कहा कि आंगनबाडी से बच्चों का बचपन आरंभ होता है। एक आँगन बाड़ी कार्यकर्ता अपना अथक प्रयास से हर बच्चे का बिलकुल सही तरीके ध्यान रखती हैं। जिस प्रकार से इतनी कड़ी मेहनत करके अपना पूरा जीवन इस कार्य को करने मे समर्पित कर देती है। पर शासन के तरफ से कुछ सुविधा नही दिया जाता है। आगे गौरव यादव  ने कहा यदि सरकार उनके मांगो को पूरा नही करती है तब आम आदमी पार्टी आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करनें को तैयार है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के कोरबा ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर एवं इब्राहिम खान,नियाज खान,लंबोदर भट्ट शामिल हुए।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...