कोरबा pnews24- जे पी उपाध्याय जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कोरबा के प्रयासों ने रंग लाया और उनके मांग पर कलेक्टर महोदय ने निरस्त किए जिसे हाईकोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी बता दें कि कोरबा जिले के 1145 सहायक शिक्षकों को प्रमोशन देकर प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति दिया गया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अलग अलग स्कूलों में उनकी पोस्टिंग दी थी. डीईओ की ओर से जारी आदेश में विसंगति का आरोप लगा तो कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने उसे निरस्त कर दिया.जिले के कई शिक्षकों ने कलेक्टर के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें बताया गया कि पदोन्नति व पदस्थापना की प्रक्रिया को निरस्त करने का अधिकार कलेक्टर को नहीं है. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पदोन्नति प्रक्रिया पर स्टे दे दिया था. इस मामले की सुनवाई पूरी होने पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने पदोन्नति पर लगे स्टे को खारिज कर दिया.कोर्ट के फैसले के बाद अब जिले में सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक पद पर प्रमोशन व पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...