Thursday, May 14, 2026
Google search engine

बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजयुमो कोरबा ने निकाली मशाल यात्रा,जताया विरोध..

कोरबाpnews24-  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा टारगेट बनाकर लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करते हुए हत्या करने की घटना सामने आ रही है जिसके विरोध मे प्रदेश भाजयुमो नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में आक्रोश मशाल रैली निकाली जा रही है इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के कार्यकर्ताओं ने भी पुराना बस स्टैंड से कोतवाली तक मशाल रैली निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया साथ ही नक्सलियों पर शिकंजा कसने में नाकाम प्रदेश सरकार के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया, मशाल यात्रा के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली के निरीक्षक को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, आयोजित मशाल रैली में जिले के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ राजीव सिंह, जिलाध्यक्ष भाजयुमो पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजु यादव,महामंत्री नरेन्द्र देवांगन,आई टी सेल संयोजक नवदीप नंदा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर,प्रीति स्वर्णकार, जिला मंत्री वैभव शर्मा,बृजेश यादव,रमेश बरेठ,संजय मानिकपूरी, दिनेश तिवारी, राजा यादव,विशाल सचदेव, मंडल अध्यक्ष राम अवतार पटेल, महामंत्री दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला,कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन, महामंत्री पिंकू रंजन,असलम खान, सुदेश चंद्रा, अमरनाथ, गौरव, मुकेश, महेंद्र, सचिन,समित, राहुल,तनय,विश्वदास, संजय,सुनील, विनोद, कमल, आनंद, मनीष सहित बड़ी संख्या मे युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, उक्त प्रेस विज्ञप्ति भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने जारी की है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...