Thursday, May 14, 2026
Google search engine

आज हमारे देश की नदियां प्रदूषित हो गई हैं समाज को एकजुट होकर नदियों को प्रदूषण से मुक्त कराना चाहिए..

कोरबा pnews24- श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस श्री धाम वृंदावन के प्रख्यात भागवत प्रवक्ता श्री हित ललित बल्लभ जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहां की नंद उत्सव के पश्चात भी बधाइयां देने का हर्षोल्लास बना रहा तब कंस के आदेश पर पूतना नाम की राक्षसी अपने स्तनों में जहर लगाकर भगवान कृष्ण को मारने आई उसे देखकर भगवान ने नेत्र बंद कर लिए पूतना भगवान को उठाकर आकाश मार्ग में ले गई भगवान ने दूध के साथ पूतना के प्राणों को भी पी लिया और उसका उद्धार कर दिया। महाराज जी ने कथा के प्रसंग में श्री राधा जन्मोत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया और शिक्षा प्रदान की की बेटा बेटी में भेद नहीं समझना चाहिए एक समान दृष्टि रखना चाहिए शहनाई उसी के घर बजती है जिसके यहां बेटी का जन्म होता है
प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए बताया कि भगवान ने अघासुर बकासुर धनु का सुर आदि कई राक्षसों का उद्धार किया माखन चोरी लीला का समाज को संदेश दिया कि पहले अपने परिवार को पुष्ट करें फिर विक्रय करें। चीर हरण लीला के अंतर्गत प्रभु ने समझाया कि जलाशय में कभी भी निर्वस्त्र होकर स्नान ना करें ऐसा करने से जल के देवता वरुण देव का अपमान होता है। यमुना जी को कालिया नाग के प्रदूषण से मुक्त कराया और यमुना जल को स्वच्छ किया लेकिन आज कई कालिया उत्पन्न हैं जो भारत देश की स्वच्छ नदियों को प्रदूषित कर रहे हैं आज हमारे देश की नदियां प्रदूषित हो गई हैं समाज को एकजुट होकर नदियों को प्रदूषण से मुक्त कराना चाहिए जिससे वह पहले की भांति स्वस्थ हो जाएं। गोवर्धन पर्वत पूजा करवाई श्री कृष्ण ने ब्रज वासियों से पर्वत पूजा का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण का यही था की प्रकृति की पूजा ही परमात्मा की सच्ची पूजा है महाराज जी ने बताया कि भगवान कृष्ण का एक नाम वनमाली भी है क्योंकि वह प्रकृति से बहुत स्नेह करते हैं प्रकृति है तो ही संसार है श्री गिरराज महाराज को 56 भोग लगाया गया प्रसाद वितरण किया गया

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...