कोरबा pnews24- छ. ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री तरूण प्रकाश वैष्णव ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि अनिश्चित कालीन आंदोलन की एकसुत्रीय मांग है कि प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करना है. वर्तमान छ. ग. सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया था . जिसके लिए हमारी संगठन ने विगत चार वर्षों में विभिन्न मंचों व धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के माध्यम से रखा है. पिछले साल दिसम्बर 2021 में हमने राजधानी रायपुर में 18 दिन का ऐतिहासिक आंदोलन भी किया था.जिसका समापन माननीय मुख्यमंत्री जी के इस आश्वासन पर हुआ था कि आप हमारे बच्चे हैं, और आप स्कूल के बच्चों की चिंता कीजिये आपकी चिंता हमारी सरकार करेंगी. किन्तु 13 माह बाद भी आज पर्यंत हमारी समाधान नहीं हुआ है.
जिसके कारण हमारी संगठन दिनांक 06/02/2022 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की ओर अग्रसर है. चूंकि यह आंदोलन विकास खंड स्तर पर हो रहा है. अभी तक पूरा कोरबा जिला में आंदोलन के लिए हमारे साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है. आगे हम अपनी जायज मांग जब तक पूरी नही होती हम डटे रहेंगे आगे प्रदेश महामंत्री तरूण प्रकाश वैष्णव ने बताया कि कोरबा जिले से प्रदेश संगठन मंत्री नोहर चंद्रा जिलाध्यक्ष विनोद सण्डे जिला सचिव अशोक राठिया जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार लहरे सहित जिले एवं ब्लॉक सहित पूरे प्रदेश में सहायक शिक्षक हड़ताल में बैठे है।

